DESH KI AAWAJ

झड़वासा फीडर में अघोषित बिजली कटौती मामला

झड़वासा फीडर में अघोषित बिजली कटौती मामला

बिजली कटौती फिर बनी आमजन की परेशानी का सबब

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा फीडर में आने वाले सभी गांव बुधवार की रात 5.30 घण्टे फिर रहे अंधेरे मे रहे । बीती रात करीब 1 बजे बन्द लाईट सुबह 5.30 बजे आई । यानी 5.30 घण्टे तक फिर अचानक वापस बिजली सप्लाई बंद होने से झड़वासा फीडर में आने वाले सभी गांव लगातार दूसरी बीती रात अंधेरे में डूबे रहे। जिससे ग्रामीणो को लगातार दूसरी बार भीषण उमश व गरमी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । जिससे बार बार रात्रि मे हो रही बिना सूचना के कटौती को लेकर ग्रामीणों में दो रात से भारी रोष है।
पहली रात को तो झड़वासा में ही टावर के पास डीपी चोरी होने से लाईट बंद हो सकती है । मगर लगातार बीती रात को भी 5.30 घण्टे सप्लाई फिर बंद होने की सूचना बिजली विभाग को ही नही है।
उपभोक्ताओं का मानना है रात को झड़वासा फीडर की लंबी लाइन होने से फ्यूज उड़ने पर फीडर ऑपरेटर को नींद आने से दुबारा फ्यूज नही बांधने व लापरवाही के कारण सभी उपभोक्ताओं को परेशानी भोगनी पड़ी है।
एक को नींद आने व लापरवाही से हजारों उपभोक्ताओं की नींद उड़ जाती है सारी रात भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । जिसका बिजली विभाग को पता तक नही होता है। ग्रामीण पूछ रहे है आखिर कब तक चलेगी बिजली विभाग की यह लापरवाही और लगातार दूसरी बार ऐसा होने पर भी अब तक भी कोई कार्यवाही हेतू विधुत विभाग ने कोई ध्यान नही दिया। परेशान ग्रामीणो ने अब रात्रि मे लम्बी कटौती होने पर विधुत विभाग पर धरना देकर प्रर्दशन की चेतावनी विभाग को दी है । वही पूर्व रात्रि मे एक पोल से चोर डीपी को तोड तेल निकाल ले गये थे । जिसके कारण ग्रामीणो को रात भर अन्धेरे मे रहना पडा था ।

admin
Author: admin