राजस्थान प्रान्त के सभी सरपंचों ने पंचायतों के जड़े ताले, किया पाक्षिक बैठक और विकास कार्यो का बहिष्कार
राजस्थान प्रान्त के सभी सरपंचों ने पंचायतों के जड़े ताले, किया पाक्षिक बैठक और विकास कार्यो का बहिष्कार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों पर प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के आह्वान पर बुधवार को झड़वासा व देरांठू पंचायत पर भी सांकेतिक ताला बन्दी की गई। झडवासा
सरपंच भंवर सिंह गौड़ व देरांठू सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ ने बताया कि पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा द्वारा पिछले दिनों नागौर दौरे के दौरान नागौर जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 300 करोड़ व बाड़मेर जिले में 400 करोड़ का घोटाला बताकर सरपंचों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है , साथ ही सरकार ने हमारी उचित मांगो को भी दरकिनार किया, और तो ओर मनरेगा का भुगतान भी अब तक बकाया है ऐसे में कैसे होगा गावों का विकास ?
जिसके विरोध स्वरूप राजस्थान सरपंच संघ के आह्वान पर आक्रोशित होकर मंत्री मीणा के विरोध पर नागौर में प्रदेशभर के सरपंचों द्वारा धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की रणनीति बनाई थी।
और बताया कि नागौर जिले के दिए गए ज्ञापन के समर्थन में ही बुधवार को सभी सरपंच लामबंद होकर पूरे प्रदेश के होने वाली पाक्षिक बैठक में विकास कार्यों का बहिष्कार व तालाबंदी कर मंत्री रमेश मीणा के विरुद्ध प्रदेश भर में विरोध दर्ज कराया है।
विदित हो की इस वर्ष में सरपंचों ने यह दूसरी बार ताला बन्दी की है राजस्थान सरकार को गावों के विकास में आने वाली ऐसी दिक्कतों को दूर करना होगा तब ही गावों का विकास सम्भव है।


