DESH KI AAWAJ

विद्युत विभाग नींद में सोया, जनमानस ने जीवन खोया झझारपुर  में कभी भी बड़ा  हादसा धटने की संभावनाएं

विद्युत विभाग नींद में सोया, जनमानस ने जीवन खोया….. झझारपुर  में कभी भी बड़ा  हादसा धटने की संभावनाएं

पंडित पवन भारद्वाज
मुंडावर उपखंड क्षेत्र के   निकटवर्ती गांव झझारपुर ग्राम पंचायत में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई  है ।  आपको बता दे कि गांव के विशाल जोहड़ के ऊपर से 11 के वी की  विधुत लाइन  बीचो-बीच गुजर रही है । जिससे आए दिन जीव -जंतु और जोहड़ में पानी पीते पशु -पक्षियों की करंट लगने से मौत हो जाती है । उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी तीन लोगों को करंट लग चुका वे बेचारे बे मौत मर गए । उस दौरान विधुत विभाग के अधिकारीयो ने लाइन को अन्यत्र देने का आश्वासन दिया था  । मगर वर्तमान में जीता जागता परिणाम है है कि  लगातार होते हादसों के कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है । पूर्व में भी समय-समय पर ग्राम- वासियों द्वारा एवं ग्राम पंचायत द्वारा विभागीय ए ई एन एवं जे ई एन  विधुतसोडावास को अवगत करवाया गया मगर कहावत,,,,,,,     ,,ढाक के तीन पात,, वाली कहावत चरितार्थ  बनती दिखाई देती है । सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रशासन गांव के संग अभियान में 6 दिसंबर 21 को झझारपुर के शिविर में विभाग को लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया था और घटनास्थल का अवलोकन भी करवाया गया था । लेकिन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई । मंगलवार को  बिजली के तार आपस में भिड़ने से पेड़ में आग लग गई और कई पक्षी मारे गए । घटना के बाद ग्राम पंचायत कार्यालय पर सरपंच ग्राम पंचायत झझारपुर बाला सुभाष मेघवाल एवं उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अलवर गोपीचंद शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर  रोष व्याप्त किया । मौके पर कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ  ओर ना  ही फोन करने पर ए ई एन सोडावास द्वारा संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने ए ई एन ऑफिस के घेराव की चेतावनी दी है  । इस अवसर पर विष्णु प्रजापत, सुबे सिंह मेघवाल, श्योचंद, रामनिवास यादव, विजेंद्र कुमार, कैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनुराग शर्मा, महेश पटवारी, बब्बू सैन, तनुज, बिल्लू शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत, फतेसिंह रोहिल्ला, भीमसिंह चौहान, हरीश चौधरी,संजय शर्मा, बनेसिंह चौहान, गिरधारी प्रजापत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे

admin
Author: admin