DESH KI AAWAJ

वैष्णव समाज केकडी की सामूहिक गोठ 31 जुलाई को

वैष्णव समाज केकडी की सामूहिक गोठ 31 जुलाई को

समाज बन्धुओं ने बैठक कर सामूहिक गोठ व प्रतिभा सम्मान का लिया निर्णय

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव बैरागी महासभा केकडी की मीटिंग सोमवार को सूर्य भगवान के मन्दिर में जगदीश दास , सरसडी गेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में परंपरागत रूप से होने वाली सावन माह में सामूहिक गोठ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया ।
महासभा केकडी के महासचिव गोपाल लाल वैष्णव रणजीतपुरा ने बताया कि समाज की सामूहिक गोठ का आयोजन पवित्र सावन मास में 31 जुलाई रविवार को रखा जाएगा । इस सामूहिक गोठ में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का जिनके वर्ष 2022 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक आये उन सभी का सम्मान किया जायेगा ,
साथ ही वैष्णव समाज के वरिष्ठ बुजर्ग व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा ।
इस सामूहिक गोठ में विविध प्रतियोगिता भी रखी जायेगी , प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा । साथ ही आयोजित होने वाली इस गोठ में महासभा के नए अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा ।
बैठक में बजरंगदास वैष्णव साकरिया, ओमप्रकाश गुरुजी स्यार, महासभा अध्यक्ष बिरदीचंद वैष्णव, जगदीश वैष्णव, नटवरदास, सत्यनारायण, कैलाश वैष्णव, महावीर वैष्णव, श्रीराम वैष्णव, रमेश वैष्णव,बृजकिशोर वैष्णव किशनगोपाल वैष्णव, गोपीकिशन वैष्णव , रामजस वैष्णव, संजय वैष्णव , राजेश सोडा, दिनेश वैष्णव , मनोज वैष्णव, विजय वैष्णव, पवन वैष्णव , अनिल वैष्णव , गणेश राधवल्लभी, परमेश्वर टिलावत आदि उपस्थित थे ।

admin
Author: admin