DESH KI AAWAJ

लायंस क्लब जोधपुर का पदस्थापना समारोह संपन्न

लायंस क्लब जोधपुर का पदस्थापना समारोह संपन्न

जोधपुर ।मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
। रविवार को रैजीडैंसी रोड के टेमरिन रेस्टोरेन्ट में लायंस क्लब जोधपुर की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह क्लब अध्यक्ष लायन जितेंद्र राज जी जैन की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि उप प्रांतपाल प्रथम लायन डा संजीव जी जैन,विशिष्ट अतिथिपूर्व प्रांतपाल लायन सुशीला जी बोहरा के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों के अतिरिक्त पूर्वप्रांत पाल लायन डी एस चौधरी ,आर के ओझा,लायन ऊषा गर्ग ,संभागीय अध्यक्ष लायन मोहन जी रत्नेश,पूर्व संभागीय अध्यक्ष,अन्य क्लब के अध्यक्ष तथा पार्षद श्रीमती मीनाक्षी जी कोठारी आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ लायन एम एस राजपुरोहित के संचालन में लायंस क्लब के संस्थापक मेल्विन जोन्स की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
समस्त अतिथियों का यथोचित स्वागत एवं सम्मान करने के उपरांत क्लब सचिव द्वारा गत सत्र की गतिविधि की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
पूर्व प्रांतपाल लायन सुशीला जी बोहरा ने दो नये सदस्यों को शपथ दिलाकर क्लब में शामिल किया। आपने अपने उद्बोधन में “हम सेवा करते हैं” पर बल देते अहं से दूर रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर गत सत्र में क्लब की गतिविधि में सहयोग करने वाले क्लब सदस्यों को अध्यक्ष लायन जितेंद्र राज जी जैन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उप प्रांतपाल लायन संजीव जी जैन ने सत्र 2022-23 के प्रोग्राम और प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए अध्यक्ष लायन सरिता जी सुराणा सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाकर सम्मान के साथ पदस्थापना करवाई।
क्लब द्वारा सेवा गतिविधि भी की गई है- क्लब अध्यक्ष लायन सरिता जी सुराणा ने पचकुला महादेव मंदिर परिसर में दस पौधे लगाए गए ।
क्लब अध्यक्ष लॉयन सरिता सुराणा द्वारा निमली नाडी स्कूल मे स्कूल बैग दिए गए।
क्लब अध्यक्ष सरिता सुराणा द्वारा क्लब में दो नए सदस्यों को जोड़ा गया।
क्षे त्रीय अध्यक्ष लायन जितेंद्र राज जी जैन ने बाल बसेरा सेवा संस्थान में बच्चों के भोजन की व्यवस्था हेतु राशि2100₹ का चैक प्रदान किया गया।
कोषाध्यक्ष लायन शेखर जी जैन ने भाईपा सेवा संस्थान में राशि 30000₹ का चैक प्रदान किया गया।

admin
Author: admin