DESH KI AAWAJ

वैष्णव समाज का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम 13 जुलाई को पुष्कर में

वैष्णव समाज का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम 13 जुलाई को पुष्कर में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा – शिक्षा निधि अजमेर के तत्वाधान में वैष्णव समाज का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम 13 जुलाई को चित्रकूट रिसोर्ट पुष्कर मे रखा गया है । शिक्षा निधि महासचिव परमेश्वर वैष्णव केकडी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम मे समाज के प्रतिभावान छात्र / छात्राऐ जिनके वर्ष 2022 में कक्षा 8, 10 ओर 12 वी में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक आये , सभी को सम्मानित किया जाएगा , साथ ही 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले वैष्णव समाज के छात्र/ छात्राओं को 1000 की प्रोत्साहन राशि नकद दी जाएगी । कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 में पास आउट MBBS विधार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा ।
साथ ही समाज के सभी पत्रकार बन्धु , समाज की पत्रिकाओं के सम्पादक बन्धुओ का भी सम्मान किया जाएगा । शिक्षा निधि महासचिव वैष्णव ने बताया कि सम्मान प्राप्त करने हेतू
कार्यक्रम में कैंडिडेट को खुद को आना अनिवार्य है । उनके प्रतिनिधि को पुरस्कार नही दिया जायेगा । कार्यक्रम दोपहर 12.15 बजे से 3 बजे तक चलेगा । कार्यक्रम का आयोजक श्रीमती कौशल्या देवी एवं श्री श्याम सुंदर जी वैष्णव हरिद्वार द्बारा शादी की 50 वी वर्षगांठ ( गोल्डन जुबली ) के उपलक्ष्य मे आयोजित करवाया जा रहा है ।

admin
Author: admin