इस तरह मिलेंगी 5000 दिव्यांगो को 5000 स्कूटी
राजस्थान सरकार द्वारा विशेष योग्यजन को स्कूटी वितरण की रूपरेखा जारी
5000 दिव्यांगों को फ्री में मिलेगी स्कूटी
सुखराम मीणा/ दिव्यांग जगत
जयपुर- राजस्थान सरकार द्वारा बजट के वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह घोषणा की गई है की रोजगार एवं कॉलेज जाने वाले विशेष योग्यजन लाभार्थियों के सुविधा के लिए उन्हें नि: शुल्क दिव्यांगजनों को इस वित्तीय वर्ष मे 2000 स्कूटी की संख्या को बड़ाकर इस वर्ष 5000 स्कूटी वितरित की जाएगी जिसके लिए राजस्थान सरकार द्वारा बड़ी संभावित राशि खर्च की जाएगी। इस योजना के तहत महाविद्यालय में अध्ययनरत एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों जो रोजगार के लिए अपने कार्यस्थल से दूर जाते हैं उनके लिए राजस्थान सरकार द्वारा इस फ्री स्कूटी योजना का शुभारंभ किया गया है । इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत महाविद्यालय में पढ़ने वाले अभ्यार्थियों एवं रोजगार करने के लिए चलने में असमर्थ निशक्त विशेष योग्यजनो के लिए जोकि स्कूटी को चलाने में आराम से सक्षम हो उनके अध्ययन एवं रोजगार के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा इस फ्री स्कूटी योजना का संचालन किया जा रहा है!
आप इस व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।https://chat.whatsapp.com/BWawjTEGVRf9gRJVMzoxVP
योजना के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं लाभार्थी सूचना की जरूरी जानकारी –
फ्री विशेष योग्यजन स्कूटी योजना 2022 के लिए राजस्थान सरकार द्वारा कॉलेज में अध्ययनरत उन सभी अभ्यार्थियों को एवं स्वरोजगार करने वाले युवा व्यक्तियों को जो की विशेष योग्यजन की श्रेणी में आते हैं उनके लिए निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर उक्त उल्लेखित अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार जारी निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर विभाग के निर्देशानुसार जारी किए गए लक्ष्यों की पूर्णता के आधार पर वितरित किए जाएंगे । तथा इस योजना में केवल वे ही व्यक्ति शामिल होंगे जो कि वर्तमान में किसी महाविद्यालय में अध्ययनरत हो या किसी कार्यालय में काम कर रहे हो इसके साथ साथ वे विशेष योग्यजन की श्रेणी में आते हैं तथा स्कूटी चलाने में सक्षम है!

फ्री विशेष योग्यजन स्कूटी योजना 2022 के लिए आवशयक दस्तावेज:–
- आवेदक का आय का प्रमाण पत्र
- निःशक्त या विकलांगता का प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- आयु का प्रमाण पत्र
- रोजगार का प्रमाण पत्र
- नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- पासपोर्ट साइज की 4 फोटोग्राफ
- ड्राइविंग लाइसेंस
फ्री विशेष योग्यजन स्कूटी योजना 2022 के लिए पात्रता :-
(क) आय का प्रमाण पत्र :~ इस योजना में आवेदन के लिए आवेदन करता हूं जोकि विशेष योग्यजन पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहा हो ऐसे व्यक्ति को अपना आय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य नहीं है उन्हें केवल पेंशन भुगतान की आदेश प्रति (P.P.O) आवेदन के साथ लगानी होगी ।
(ख) अतः जिन व्यक्तियों को पेंशन नहीं मिलती हो या नहीं प्राप्त कर रहे हैं उन्हें आवेदन करने के लिए अपने माता पिता या अभिभावक या स्वयं की आय का प्रमाण पत्र जो की 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा 6 माह से अधिक पुराना नहीं हो आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा!
विशेष योग्यजन या विकलांगता का प्रमाण पत्र :-
आवेदन करता को चलन विशेष योग्यजन या विकलांग का प्रमाण पत्र जो कि चिकित्सा पदाधिकारी/ चिकित्सा बोर्ड द्वारा 40% या उससे अधिक के ( निःशक्त या विशेष योग्यजन का प्रमाण पत्र) चलन की प्रमाणित की हुई प्रति को आवेदन पत्र के साथ लगाना होगा जिस पर किस स्वयं के हस्ताक्षर किए हुए होने चाहिए
मूल निवास प्रमाण पत्र :-
राजस्थान फ्री विकलांग स्कूटी योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन करता राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है तथास्तु लग्न किया जाने वाला मूल निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी के जरिए जारी किया गया मूल निवास प्रमाण पत्र हो या अन्य कोई ऐसा प्रमाण पत्र जोकिंग मूल निवास होने का प्रमाण दर्शाता हो जैसे कि जमीन की जमाबंदी या राशन कार्ड या अन्य दस्तावेज जो कि स्वयं द्वारा प्रमाणित किया हुआ होना चाहिए अर्थात स्वयं के हस्ताक्षर किए हुए होने चाहिए!
आधार कार्ड की फोटो कॉपी :~
राजस्थान फ्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना 2022 में आवेदन करने के लिए आवेदन कर्ता के पास आधार कार्ड की स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ लगानी होगी एवं आयु का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा!
फ्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 में आवेदन करने के लिए पात्रता-
(क) वो आवेदन करता जो कि कॉलेज में अध्ययनरत हैं :~ ऐसे विशेष योग्यजन जो किसी विश्वविद्यालय से संबंधित राजकीय मान्यता प्राप्त महाविद्यालय बिस्तर के संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो वह सभी इस योजना के लिए पात्र होंगे फिर चाहे उनकी आयु सीमा कितनी भी हो उसकी कोई आयु सीमा नहीं होगी
(ख) वे आवेदन कर्ता जो रोजगार कर रहे हैं तथा विशेष योग्यजन है :~ ऐसे आवेदन करता जो कि विशेष योग्यजन हैं एवं कहीं रोजगार कर रहे हैं वे राष्ट्रीय युवा नीति 2014 के अनुसार 15 से 29 वर्ग के अंदर की आयु सीमा के होने आवश्यक है एवं द्वितीय अवस्था मे 45 वर्ष तक के दिव्यांग लोग इसमें पात्र होंगे !
कॉलेज में अध्यनरत आवेदन करता अगर कॉलेज में अध्यनरत है ,तो नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक होगा इसके लिए महाविद्यालय के प्राचार्य संस्था प्रधान से महाविद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र जो कि आवेदन की तिथि से 1 महीने से अधिक पुराना नहीं हो उसे भी आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य होगा!
राजस्थान फ्री योग्यजन स्कूटी योजना 2022 के अंदर आवेदन करने के लिए योजना की आवश्यक पात्रता एवं संपूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित आवेदन में डॉक्यूमेंट संबंधित जिले के जिलाधिकारी या सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करवानी होगी जिसके लिए संबंधित कार्यालय जिलाधिकारी या सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आवेदन पत्र जमा करवाने के बाद आवेदन कर्ता को पावती रसीद यात्रा रशीद प्रदान की जाएगी । इसके लिए जिलाधिकारी तथा सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा आवेदन की जांच कर चयन प्रक्रिया के अनुसार चयन समिति के पास भेज दिया जाएगा तथा चयन समिति उक्त आवेदन की संपूर्ण जांच के बाद इसे सीकर स्वीकृत स्वीकृति प्रधान करेगी तथा आवेदन कर्ता के लिए स्कूटी वितरित की जाएगी
राजस्थान फ्री स्कूटी योजना 2022 में आवदेन के चयन की प्रक्रिया :-
फ्री विकलांग स्कूटी योजना 2022 में आवेदन पत्र के जमा करवाने के बाद चयन की प्रक्रिया संबंधित जिलाधिकारियों एवं सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा जिले के जिला कलेक्टर अथवा जो भी नियुक्त प्रतिनिधि की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन करा कर उनके सामने आवेदन पत्र प्रस्तुत करेंगे ।
अगर आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होती है तो चयन करने वाली समिति आवेदनों को आवेदक करता के माता-पिता की वार्षिक आय की न्यूनता को देखते हुए एवं विशेष योग्यजन की अधिक निः सक्तता को देखते हुए स्वयं के अनुसार स्वविवेक से स्कूटियो को सिलेक्ट करेगी
चयन समिति में निम्नलिखित व्यक्ति होंगे-
- जिला कलेक्टर – अध्यक्ष
- जिला परिवहन अधिकारी – सदस्य
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिलाधिकारी – सदस्य
4 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी – सदस्य एवं सचिव

