ग्राम वासियों ने किया मंत्री जूली का स्वागत
ग्राम वासियों ने किया मंत्री जूली का स्वागत…..
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
अलवर – बहरोङ रोङ स्थित आनंद- बाग (समाजसेवी गोपीचंद शर्मा के आवास) पर ग्राम झझारपुर के ग्राम वासियों द्वारा धन्यवाद एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली द्वारा नवगठित ग्राम पंचायत से लेकर निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए ग्रामवासीयों द्वारा फूल माला एवं साफा बांधकर स्वागत एवं धन्यवाद किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, विशिष्ट अतिथि आनंद प्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपाल कोशिक, संजीव बारैठ, रावत, तिजारा सरपंच असगर आदि अतिथि गण का ग्राम वासियों ने फूल माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया ।अपने उद्बोधन में मंत्री टीकाराम जूली द्वारा ग्राम पंचायत झझारपुर मुख्यालय पर किसान सेवा केंद्र, पटवारघर, पुस्तकालय एवं व्यायामशाला खुलवाने की घोषणा की साथ ही कंजर बस्ती झझारपुर में सिविर लाइन एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए 2500000 रुपए देने की घोषणा की । इस अवसर पर समाजसेवी गोपी चंद शर्मा ने विश्वास दिलाया कि गांव के विकास के लिए उनके प्रयास सतत रूप से चलते रहेंगे और गांव झझारपुर को आदर्श ग्राम बनाने का सपना अवश्य पूरा होगा । कार्यक्रम में मंच संचालक कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सुभाष मेघवाल सरपंच झझारपुर, अनिल शर्मा सरपंच माजरी खोला, बजरंग सिंह सरपंच शामदा, सुरेंद्र शर्मा सरपंच हटूण्डी, रिंकू पंच, उदय सिंह चौहान, किशन सिंह राजावत, मत्तू सिंह चौहान, विजय यादव, जयविन्दर चौधरी, गिरधारी प्रजापत, रामनिवास यादव, महेश पटवारी, पवन सोनी, प्रवीण सेन, आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


