भाजपा श्रीनगर मण्डल कार्यसमिति बैठक संम्पत्र
भाजपा श्रीनगर मण्डल कार्यसमिति बैठक संम्पत्र
पर्यावरण पखवाड़े के तहत बेलपत्र का पौधा भेंट कर बैठक की शुरुआत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं नसीराबाद विधायक
रामस्वरूप लाम्बा के निर्देशानुसार रविवार को भाजपा श्रीनगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक मंडल प्रभारी वीरभद्र सिंह राठौड़ , अजमेर देहात उपाध्यक्ष सुनीता यादव के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष के के जोशी की अध्यक्षता में दिन मे 11 बजे बालाजी की बगीची में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बेलपत्र का पौधा भेंटकर वंदे मातरम गायन से की गई।
मण्डल प्रभारी वीरभद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक मे मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष के कार्यकाल में सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई एवं कार्यकर्ताओं को बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित की अनेकों योजनाएं संचालित है । जिनसे आम जनता किसान मजदूर सभी वर्गों को लाभ मिला है । उन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार बूथ स्तर पर हो एवं राजस्थान की जनविरोधी सरकार जो हर क्षेत्र में में विफल रही है। जिसका कार्यकाल काग्रेस की आपसी खींचतान व फूट में ही निकल रहा है । देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव ने बताया कि गूंगी बहरी सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है । जनता की किसी समस्या के बारे में विचार नहीं कर रही है । जनता के प्रति कोई ध्यान नहीं है । इसके विरोध में भी कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करें । मण्डल अध्यक्ष के के जोशी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया और पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा एवं संगठन के सभी कार्य समय पर इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर सभी काम समय पर करने की जानकारी दी ।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामसिंह रावत, श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी, मंडल महामंत्री राजू सिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, हरिओम यादव , जगमाल सिंह रावत , मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण जांगिड़ , मंडल मंत्री कुलदीप जोशी , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़ , एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंटु रील,मोहन मेघवंशी , रामनिवास रावत , सांवरमल खारोल , मंगलनाथ , हंसराज रावत , कमलेश नागर , विष्णु शर्मा , कन्हैयालाल आचार्य , प्रभु साहू , आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के बाद महेंद्र कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
महेंद्र कुमार उदय का मंडल प्रभारी वीरभद्र सिंह राठौड़ , जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , मंडल अध्यक्ष केके जोशी द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई।
सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनको बधाई शुभकामनाएं दी गई ।


