DESH KI AAWAJ

संतुलन ही जीवन का आधार है बलवान यादव

संतुलन ही जीवन का आधार है बलवान यादव

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज

आज बहरोड़ में भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव के नेतृत्व में कंचन वाटिका बहरोड योग शिविर का आयोजन किया गया । सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योग किया । जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य बनाकर स्वस्थ शरीर, एकाग्र मन और शांत चित्त देता है। वर्तमान में योग के लाभ और अवश्यकता से पूरा विश्व परिचित है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने भाषण में मानव-जीवन में योग की महत्ता बताते हुए, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का सुझाव दिया था। वर्ष 2015 से निरंतर हर वर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
योग, मात्र एक व्यायाम की प्रक्रिया नहीं है, ये एक जीवनशैली है जो मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य सुनिश्चित कर जागरूकता विकसित करता है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दुनिया को ‘लाइफ – लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ का मंत्र दिया और विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून को लाइफ – लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट की शुरुआत की। जीवनशैली में बदलाव लाने के लिए बड़े कदम उठाने की अवश्यकता नहीं होती, हर रोज़ उठाए गए छोटे-छोटे कदम मिलकर एक बड़ा बदलाव लाते हैं। योग हमें संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। संतुलन ही जीवन का आधार है। इस संतुलन को बनाने के लिए हमें अपनी मानसिकता में बदलाव लाने की अवश्यकता है। उपभोग केन्द्रित सोच को त्याग आवश्यकता केन्द्रित मानसिकता को अपनाना होगा। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर हम बेहतर और जागरूक जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 2022 का विषय “मानवता के लिए योग” है। इसके अंतर्गत योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य आज भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर से योग पखवाड़ा की शुरुआत की है। जिले में हर मंडल स्तर पर हर शक्ति केंद्र पर कल योग शिविर का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक महासिंह चौधरी पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी योगाचार्य विद्यारत्न शास्त्री जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा शिवचरण यादव जिला मंत्री संजय शर्मा डॉ नीलम यादव कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल जिला प्रवक्ता सुनील यादव नीमराना पंचायत समिति प्रधान संतोष यादव मंडल अध्यक्ष संजय मीर वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश यादव कपिल वैद्य हुकम चंद यादव विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक हंसराज यादव आईटी जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज मंडल महामंत्री अरुण शर्मा जितेंद्र सतीश यादव प्रीतम कुमार रमेश देवेंद्र यादव निशू गुप्ता हरीश कुमार एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin