विधायक ने किया सिंगल फेस बोरिंग व विद्युत कनेक्शन का उद्घाटन ।
विधायक ने किया सिंगल फेस बोरिंग व विद्युत कनेक्शन का उद्घाटन ।
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
हरसौली : कस्बे में स्थित मीरा माता मंदिर में रविवार को सिंगल फेस बोरिंग विद्युत कनेक्शन व माता गेट के निर्माण कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खेरिया के द्वारा किया गया, कस्बे में स्थित मीरा माता मंदिर में ग्रामीणों की मांग पर विधायक के अथक प्रयास के बाद माता मंदिर में सिंगल फेस बोरिंग व विद्युत कनेक्शन लगाकर उसका उद्घाटन कराया गया, वही स्व.प्रहलाद सैनी पुत्र चिरंजी लाल सैनी की स्मृति में उनके पुत्र अमर सिंह सैनी व रामकिशन सैनी के द्वारा माता मंदिर में गेट का निर्माण कार्य कराया गया,जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक के द्वारा किया गया, क्षेत्रीय विधायक का ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया, इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्या के बारे विधायक को अवगत कराया, इस मौके पर मौजूद रहे पूरन बाका वाला, श्रीचंद वकील, नारायण सेन ,शेर सिंह, हरिराम पूर्व सरपंच,थावरिया सैनी, सरजीत चौधरी, रामकिशोर, सूबे सिंह नेताजी, शैतान सिंह, छितर सैनी, रणसिंह नेहरा, हवा सिंह मास्टर, सुखराम बाबूजी,रमेश पार्षद, डॉ भीम सिंह चौधरी, बबलू, रामकरण सैनी ,अनिल रोहिल्ला,जसराम, सूरज पंच आदि काफी संख्या में ग्रामीण लोग व महिलाएं उपस्थित रही ।


