नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने चोरी की गई 3 मोटर साईकिलो के साथ चोरी के आरोपी व एक खरीददार को किया गिरफ्तार
नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने चोरी की गई 3 मोटर साईकिलो के साथ चोरी के आरोपी व एक खरीददार को किया गिरफ्तार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद सदर थाना अनर्गत नसीराबाद क्षेत्र मे मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को 3 मोटरसाइकिलो सहित गिरफ्तार किया । पुलिस थाने से मिली के जानकारी के अनुसार भागचंद ने नसीराबाद सदर थाना मे 5 जुन को रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल लेकर लोहरवाड़ा के सनोद रोड स्थित खेत पर गया था । वहां मोटरसाइकिल बहार खडी कर खेत मे गया । खेत से बहार आने पर मोटरसाइकिल नही मिली । जिस पर आस पास मे काफी तलाश करने पर मोटरसाइकिल नही मिली । परेशान होकर अज्ञात चोर के खिलाफ नसीराबाद सदर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई । जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नसीराबाद सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा द्बारा गठित टीम ने नसीराबाद व उसके आसपास के ईलाके मे तलाश करने पर सदिग्ध आरोपी सोनू (22) पुत्र नोरतमल निवासी , ग्राम चाट को गिरफ्तार किया । व मनोवैज्ञानिक तरीक़े से पूछताछ करने पर दो मोटरसाइकिल आरोपी के घर से वह एक मोटरसाइकिल को दिलवाडी निवासी अमरसिंह रावणा राजपूत को 5000 रुपये मे बैचना स्वीकार किया । जिस पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल को खरीदने वाले अमरसिंह से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार कर पूछताछ हेतू पुलिस कस्टडी मे लिया । इस कार्यवाही मे थानाधिकारी के साथ बच्छराज , हेडकांस्टेबल श्री राम , कास्टेबल मुकेश , रवि , प्रवीण , सुरेश व विश्वास का सहयोग रहा ।


