भागवत मे सभी ग्रन्थों का सार है , जिसके सुनने से भगवद्भ की प्राप्ति होती है – बाल किशोरी
भागवत मे सभी ग्रन्थों का सार है , जिसके सुनने से भगवद्भ की प्राप्ति होती है – बाल किशोरी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक देरांठू मे भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर प्रागंण मे चल रही भागवत कथा के चोथे दिवस बाल विधुशी भागवत भूषण रूचि किशोरी जी कथा मे भक्त प्रहलाद की कथा , वामन अवतार , राम कथा के साथ कृष्ण जन्म की कथा सुनाई । कथा मे बाल किशोरी ने कहां कि भागवत ग्रन्थ मे सभी ग्रन्थों का सार है । इसमे सभी अवतारों का समावेश समाया हुआ है । इसके श्रवण मात्र से प्राणी को कई जन्मों तक भगवदभक्ति की प्राप्ति होती है । कथा मे बाल किशोरी जी ने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप मे अवतारित होने व साधु सन्तों की रक्षार्थ के साथ मर्यादा मे कैसे रहना चाहिए शिक्षा दी । वही भक्त प्रहलाद की निश्चल भक्ति के कारण खम्भे मे से भी प्रकट होकर उसकी भक्ति व विश्वास की रक्षा करी । बाल किशोरी जी ने कृष्ण जन्म पर नन्द के आनन्द भयो , जय यशोदा लाल की भजन गाकर महिलाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया । कथा अभी प्रतिदिन शाम 4 बजे से सांय 8 बजे तक चल रही है । वही रात्रि मे ग्रामीण रासलीला का भी आनन्द उठा रहे ।


