सांसद आवास पर मनाया जायेगा सांसद भागीरथ चौधरी का जन्म दिवस
सांसद आवास पर मनाया जायेगा सांसद भागीरथ चौधरी का जन्म दिवस
जन्म दिवस पर होंगें जगह-जगह होंगा शिवालय पर बिलपत्र का वृक्षारोपण।
मदनेश और माधव गोशाला पर होगा गौ सेवा कार्य
लोकसभा क्षैत्र में जगह-जगह होंगे विभिन्न सामाजिक सरोकार कार्यक्रम
प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत 02 ग्रामीण सडकों का भी होगा लोकापर्ण।
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी 16 जून गुरुवार को 68 वां जन्म दिवस लोकसभा क्षैत्र के आमजन, पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के साथ विभिन्न सेवा कार्य करते हुये मनायेंगें। सांसद चौधरी प्रातः 7ः15 बजे मदनेश गौशाला किशनगढ में गायों को हरा चारा एवं गुड खिलाकर, गौसेवा कार्य से जन्म दिवस पर विभिन्न सेवा कार्य प्रारम्भ करेंगें। सांसद चौधरी प्रात 8ः15 बजे बान्दरसिंदरी स्थित माधव गौशाला जाकर वहां स्थित शिवालय पर वृक्षारोपण करेंगे, जिसमें वृहद स्तर पर कार्यक्रम के तहत लोकसभा क्षैत्र के 68 शिवालयों पर बिलपत्र के पोधों का रोपण होगा। भारतीय जनता पार्टी किशनगढ विधानसभा क्षैत्र के सिलोरा मण्डल विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि आदि द्वारा माधव गौशाला बान्दरसिन्दरी में ही प्रातः 8ः45 पर सांसद चौधरी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गायों को हरा चारा व गुड खिलाकर सेवा कार्य किये जायेगे। तत्पश्चात प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अन्तर्गत स्वीकृत सडक पाटन-तिलोनिया-हरमाडा-सुरसुरा सडक लम्बाई 14.5 किमी. लागत राशि 667.20 लाख का लोकापर्ण प्रातः 9 बजे ग्राम पाटन में आयोजित समारोह में उपस्थित रहेेंगें एवं स्थानीय जनप्रतिनिधों के साथ उक्त सडक मार्ग का लोकापर्ण करेंगें। सांसद चौधरी लोकसभा क्षैत्र के विभिन्न स्थानों से आये आमजन, पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से अपने सांसद निवास पर प्रातः 10 से दोपहर 2 तक शुभकामनाऐं प्राप्त कर जन संवाद करेंगें। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे सांसद चौधरी जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर अंराई एवं बोराडा मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रमों में उपस्थित होंगें। सांसद चौधरी द्वारा सायं 4 बजे लल्लाई में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अन्तर्गत स्वीकृत सडक अजगरा-लल्लाई-हिंगोनिया सडक लम्बाई 9.50 किमी. लागत राशि 323.15 लाख रुपये, का लोकापर्ण भी समारोह पूर्वक किया जायेंगा। जिसमें स्थानीय वासिन्दों के साथ-साथ जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगें।


