दिव्यांगो को पहनाई माला,फिर मिले उपकरण
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरपुर /संवाददाता
शांति मुकुल / दिव्यांग जगत न्यूज
आज दिनांक 15/ 06/2022 को मुख्यमंत्री सामर्थ योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, बुनियाद केंद्र मुसहरी से वितरण किया गया।
जिला प्रबंधक बुनियादी केंद्र द्वारा दिव्यांगजनो के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का विधिवत्त शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त द्वारा सभी दिव्यांग को माला पहनाकर किया गया । आयुक्त ने दिव्यांग को मुख्य धारा से जोड़ने की बात कही साथ ही दिव्यांग को उपेक्षित नही समझे हर संभव उनकी सहायता करे
जिला प्रबंधक बुनियादी केंद्र ने दिव्यांगजन को संबोधित करते हुए कहा किसी भी दिव्यांग को कोई भी समस्या हो बुनियादी केंद्र आऐ उसका निराकरण किया जाऐगा वही जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित दिव्यांगजन को सबोधित किये उनके अधिकारो को बताया साथ ही जिला दिव्यांगजन संघ के सचिव श्री शांति मुकुल भी उपस्थित थे
आज के इस शिविर मे 16 ट्राईसाइकिल एव 4 व्हीलचेयर का वितरण किया गया


