लोहरवाड़ा मे 15 जून को लगने वाले फाँलोअप शिविर का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार
लोहरवाड़ा मे 15 जून को लगने वाले फाँलोअप शिविर का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार
ग्रामीणो की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पूर्व मे लगे शिविर का भी ग्रामीणो ने बहिष्कार किया गया था जिस पर भी प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही की थी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र व श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम लोहरवाड़ा मे 15 जून को लगने वाले फाँलोअप शिविर का ग्रामीण बहिष्कार करेंगे । इस सम्बन्ध मे ग्रामीणो के एक शिष्ट मण्डल ने जिला कलेक्टर को उपखण्ड व तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौपा । लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच गोरधन सिह राठौड़ ने बताया कि पूर्व मे प्रशासन गांवो के संग 2021-22 मे लगे शिविर मे ग्रामीणो द्बारा बताई गई कई समस्याओं का आज तक निस्तारण नही किया गया । जिसमे जसवन्तपुरा मे 32 पटटो का निस्तारण , जसवन्तपुरा के राजकीय प्राथमिक विधालय के खेल मैदान का डूब क्षेत्र मे किऐ आवटंन को निरस्त नही किया , ल़ोहरवाडा के सिवायचक व चारागाह भूमि मे बने ईट भटटे के अतिक्रमण को सर्तकता समिति एवं उपखण्ड अधिकारियों के आदेश के बाबजूद अतिक्रमण नही हटाया गया , जिसका खसरा नम्बर 261, 281 व 283 है । साथ ही कई खातेदारों का आज तक बटवारा नही हुआ । ग्रामीण पूर्व मे 22 अप्रैल को लगे केम्प का भी बहिष्कार कर चुके है , लेकिन प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध मे कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नही की व ना ही ग्रामीणो की समस्याओं के प्रति रुबरु हुऐ ।

