नृसिंह गोशाला को एक गाडी कुट्टी का मिला सहयोग
नृसिंह गोशाला को एक गाडी कुट्टी का मिला सहयोग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के रामसर रोड स्थित श्री नरसिंह गौशाला मे नसीराबाद निवासी देवराज चावला द्वारा एक गाडी कुट्टी दान में दी गई । जिसका वजन लगभग 58 क्विंटल है । देवराज ने बताया कि चारे के भाव आसमान छू रहे हैं जिससे इस समय में गोवंश का सही तरीके से लालन पालन जरूरी है। इसीलिए उन्होंने नरसिंह गौशाला को यह कुट्टी दान में दी। जिस पर गौशाला परिवार द्वारा उनका हार्दिक आभार प्रकट किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष कन्हैयालाल सिंधी, कोषाध्यक्ष तुषार सिंहल, सदस्य रवि सोनी वह गौशाला का स्टॉफ आदि उपस्थित थे ।


