DESH KI AAWAJ

झडवासा मे पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में निपटाए कई प्रकरण

झडवासा मे पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में निपटाए कई प्रकरण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट झड़वासा ग्राम मे पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में निपटाए कई प्रकरण।
शुक्रवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार भारत निर्माण राजीव सेवा केंद्र पर सरपंच भँवर सिंह गौड की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई । जिसमें ग्राम विकास अधिकारी योगेश पांडे ने बताया की कार्यक्रम प्रभारी नायब तहसीलदार राकेश कुमार के निर्देशन में पेयजल, हेण्डपम्प मरम्मत, पशुओँ को चारा, रहनमुक्ति नामान्तरण, विरासत, कृषक श्रेणी प्रमाणपत्र व किसान क्रेडिट कार्ड सहित कुल 11 प्रकरणों को निपटाया।
साथ ही सरपंच भँवर सिंह गोड ने बताया की ग्राम पंचायत में जल्दी ही नाली निर्माण, पानी की लाइन से अवैध कनेक्शन हटवाने, सीसी व ब्लॉक रोड़, बाथरूम निर्माण आदि का काम भी जल्दी ही शुरू किए जाएंगे।
इस मौके पर वार्डपंच शिवराज जाट व मंजू देवी, गिरदावर ज्योत्सना शर्मा व प्रशांत शुक्ला, पशु चिकित्सक पुष्पेन्द्र सिंह, आर्युवेद कम्पाउंडर हरजीलाल माली, पृथ्वीराज चावला एएओ, एलडीसी सुनीता चौधरी, समस्त आंगनबाडी स्टॉफ, पीएचईडी से छीतर, रणजीत गुर्जर सामुदायक स्वास्थ्य अधिकारी मोतीपुरा व झड़वासा से अलका कुमारी, बिजली टेक्नीशियन सांवर सिंह रावत, पंचायत सहायक ऋतु वैष्णव, ई-मित्र संचालक रामचन्द्र गुर्जर, दिनेश वैष्णव, पुखराज पोसवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

admin
Author: admin