आबादी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म बनने से रोकने के लिए ज्ञापन
आबादी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म बनने से रोकने के लिए ज्ञापन
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
मुण्डावर थाना क्षेत्र के गांव पदमाड़ा खुर्द में आबादी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म बनाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम पंकज बडगूजर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार श्रवण कुमार कुड़ी को दिया है पदमाड़ा खुर्द ग्रामीण रामचंद्र यादव रामनिवास यादव शेर सिंह धर्मेंद्र राजेश भूप सिंह सहित अनेकों महिलाओं ने ज्ञापन देने के दौरान बताया कि गांव में आबादी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म बनाया जा रहा है आबादी में पोल्ट्री फार्म बनने से आबादी में हमेशा दुर्गंध का माहौल बन जाएगा इससे दिगर मुर्गियां कभी भी रोग ग्रस्त हो जाती है जिससे मुर्गियों की बीमारी मनुष्य में भी प्रवेश करने से आपदा स्थिति भी बन सकती है यदि समय रहते पोल्ट्री फार्म बनने से नहीं रोका गया तो माहौल को दूषित करने से नहीं रोका जा सकता है इससे पहले मामले पर ज्ञापन के जरिए प्रशासन को अवगत भी करा दिया गया था लेकिन निर्माण करने वाले दबंग होने से कारण बेपरवाह पोल्ट्री फार्म बनने का कार्य सतत चलता रहा है। ज्ञापन में आबादी क्षेत्र को किसी अनहोनी से बचाने के लिए पोल्ट्री फार्म को तुरंत बनने से रोकने की मांग की गई। इस मौके पर राजेश, भूपसिंह,सतीश आदि मौजूद रहे।

