सेल टैक्सटाइल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया, तंबाकू सेवन ना करने की कर्मचारियों व श्रमिकों को दिलाई शपथ
सेल टैक्सटाइल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया, तंबाकू सेवन ना करने की कर्मचारियों व श्रमिकों को दिलाई शपथ
तम्बाकू सेवन से बचें, जीवन को सपरिवार खुशहाली से जिएं – केजी कौशिक
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र के फेस–1 में स्थित सेल टेक्सटाइल लिमिटेड में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गजराज सिंह की उपस्थिति में राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने कंपनी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को तंबाकू उत्पादों के सेवन ना करने के लिए शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने तंबाकू तथा धूम्रपान के सेवन से गला, मुंह व फेफड़ों के होने वाले कैंसर के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि सभी तंबाकू उत्पादों के सेवन करने से भारत में कई लाख लोगों की असामयिक मृत्यु हो जाती है, जिससे उस पर आश्रित बच्चे महिलाएं व नि:सहाय बूढ़े माता-पिता भूखों मरने की स्थिति में आ खड़े होते हैं। ऐसे में बच्चों को भीख मांगने या बाल मजदूरी करने तथा वृद्ध माता-पिता को दर दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं, इसलिए हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि हमें कभी भी तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करना है, इनका सेवन करने वालों को भी जागरूक करें और जीवन को सपरिवार खुशहाली से जिएं। ताकि हम भारत को तंबाकू मुक्त देश बना सके।
इस दौरान यूनिट हेड राजेश जिंदल, कमर्शियल हेड संजीव पाल, प्रशासनिक हैड अंशुल शर्मा, प्रशासनिक मैनेजर पवन कुमार सैनी, एचआर हेड तोताराम शर्मा, बीपीएम नरेंद्रपाल सिंह, सुरक्षा अधिकारी रणजीव सिंह, सहित संस्थान के सभी कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।


