UPSC: तीसरे प्रयास में मुकुल जैन ने प्राप्त की सफलता,मिली 59 वीं रैंक
आईएएस में 59 वी रैंक प्राप्त कर लक्ष्मणगढ़ के मुकुल जैन ने बढ़ाया जिले का गौरव
भारत कुमार शर्मा/ दिव्यांग जगत
अलवर:- अलवर के रहने वाले मुकुल जैन ने यूपीएससी द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा 2021 में 59 वी रैंक प्राप्त कर लक्ष्मणगढ़ सहित अलवर जिले का मान बढ़ाया है मुकुल मूलत लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं इनके पिता प्रमोद जैन (CBEO) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं एवं मुकुल की माता बबीता जैन ग्रहणी है मुकुल के बड़े भाई अनुराग जैन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी हैं और मुकुल की भाभी भावना जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट है मुकुल की छोटी बहन अक्षिता भी सिविल सेवा की तैयारियां कर रही है। गौरतलब है कि मुकुल ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। मुकुल वर्तमान में भारतीय वन सेवा सेवारत है। मुकुल जैन स्वामी केशवानंद विद्यालय लक्ष्मणगढ़ के होनहार छात्र रहे हैं। मुकुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता सहित समस्त गुरुजनों को देते हैं।


