DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के ज्ञान सागर समाधि स्थल पर महामनीषी महामहोत्सव

नसीराबाद के ज्ञान सागर समाधि स्थल पर महामनीषी महामहोत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। तपोनिधि ,महामनीषी ,चारित्र चक्रवर्ती, समाधि सम्राट , महाकवि आचार्य भगवान श्री 108 ज्ञान सागर महामुनिराज के समाधि एवं परम तपस्वी , अध्यात्मयोगी , श्रवण सस्कृति के राजहंस , संत शिरोमणि आचार्य भगवान 108 श्री विधासागर जी महाराज के आचार्य पद के 50 वे वर्ष ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या , 30 मई सोमवार को प्रवेश होने पर एक शाम सयंम सस्कृति के नाम विराट कवि सम्मेलन युवा कवियों द्बारा आयोजित किया जा रहा है । यह कवि सम्मेलन समवशरण भवन , आदिनाथ जैन बडा मन्दिर नसीराबाद मे होगा । यह महामनीषी महामहोत्सव कार्यक्रम पडित कोमल चन्द्र शास्त्री के सानिध्य मे आयोजित किया जा रहा है । जिसमे सोमवार प्रातः 7.45 पर अभिषेक एंव शान्तिधारा , 8 बजे आचार्य ज्ञानसागर महाराज की भक्तिमय पूजन व प्रातः 9 बजे प्रश्न मंच होगा । यह कार्यक्रम श्री कल्याणोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी ( आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर समाधि स्थल ) व सकल दिगम्बर जैन समाज नसीराबाद के तत्वावधान मे किया जा रहा है ।

admin
Author: admin