महिलाओं का स्वाबलंबी होना जरूरी-पण्डित वीरू
महिलाओं का स्वाबलंबी होना जरूरी ,,,,पण्डित वीरू
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
मुण्डवार उपखण्ड सोडावास 24 मई सोडावास कस्बे में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत दिव्या लाइब्रेरी में समारोह के मुख्य अतिथि जसाई सरपंच पंडित वीरू शर्मा सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष अलवर ने कहा आजीविका उपार्जन के लिए गांव की महिलाओं को मदद मिलेगी एवं महिला भी परिवार चलाने में आर्थिक रूप से सक्षम हो सकेगी । उन्होंने दिव्या लाइब्रेरी पर कोचिंग, कंप्यूटर अन्य गतिविधि के बारे में बताया । इस अवसर पर समाजसेवी इंद्र यादव कृष्ण नगर ने कहा कि महिला का किसी भी क्षेत्र के विकास में अमूल योगदान होता है । इसलिए महिलाओं को स्वावलंबी होना जरूरी है ।
कार्यक्रम का संचालक पूजा जांगिड़ व सचिन कुमार मीणा ने किया । इस मौके पर जिला पार्षद भीमराज यादव, रोहित कुकू कालुका, धर्मेंद्र यादव, चेतन तनवानी, जयपाल यादव, सचिन जांगिड़ ,ध्रुव गोड़, सोनू दुनवास सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि व ग्रमीण


