अंजू देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने दिव्यांगों को करवाया अल्पाहार
अंजू देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने दिव्यांगों को करवाया अल्पाहार
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाजबहरोड़ कस्बे के सरकारी काॅलेज के पास दिव्यांगों के कल्याणा हेतु संचालित शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र में सोमवार को अंजू देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालक प्रियंका तोमर अपनी टीम के साथ दिव्यांग बच्चों का हाल जानने पहुंची।वहीं दिव्यांग बच्चों को फल आहार सहित भोजन भी करवाया।साथ ही तोमर व उनकी टीम ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की वस्तुओं व घरेलू सामग्री की जानकारी ली और आवश्यकता नहीं होते हुए भी बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए कुछ सामान भी खरीदा।और दिव्यांगों द्वारा निर्मित सामान की सराहना की व आगे भी इसी प्रकार मदद करते रहने का आश्वासन दिया।इस दौरान संस्था अध्यक्ष रवी कुमार ने तोमर और उनकी टीम का आभार जताते हुए बताया कि प्रियंका तोमर गत तीन वर्षों से समय-समय पर हर संभव मदद करती रहती हैं।इस मौके पर संस्था स्टाफ व सभी दिव्यांग बच्चों सहित अंजू देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम उपस्थित रही।


