DESH KI AAWAJ

सेवा भारती समिति अजमेर के तत्वाधान में तृतीय सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन

सेवा भारती समिति अजमेर के तत्वाधान में तृतीय सर्व जातीय सामूहिक विवाहसम्मेलन का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सेवा भारती अजमेर के तत्वावधान मे तृतीय सर्व जातीय सामुहिक विवाह सम्मेलन 3 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है । इसी विवाह सम्मेलन की तैयारी के निमित्त सेवा भारती समिति चित्तौड़ प्रांत के मंत्री मोहन लाल खंडेलवाल व अन्य कार्यकर्ता रविवार को नसीराबाद पधारे । नसीराबाद में सेवा भारती समिति की बैठक आयोजित की गई । जिसमें तृतीय सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के पत्रक का विमोचन किया गया । साथ ही साथ यह तय किया गया कि नसीराबाद खंड से भी अधिक से अधिक विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन कराकर उनका विवाह संपन्न कराया जाएगा । इस हेतु खंड मंत्री अमित ऐरन ने बताया कि गांवो तथा शहरों में वंचित वर्ग के लोगों से संपर्क कर उन्हें इस सर्व जाति सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । सर्व जातीय सामूहिक विवाह में पंजीयन राशि 7100 रुपये रखी गई है । तथा समिति के द्वारा तथा अनेक दानदाताओं के द्वारा वर वधु को योग्य दान दहेज भी दिया जाएगा । सुशील गदिया जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि नसीराबाद शहर में प्रयास करके कम से कम पांच जोड़ों का पंजीकरण कराने का नसीराबाद सेवा भारती समिति द्बारा किया जा रहा है ।

admin
Author: admin