दिव्यांग सहायता शिविर में उमड़ी भीड़।
दिव्यांग सहायता शिविर में उमड़ी भीड़।
482 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन एवं 148 दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी किए गए।
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
मुंडावर (21 मई) मुंडावर पंचायत समिति के सभागार में शनिवार को आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर में हजारों की संख्या में दिव्यांग एवं उनके स्वजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। उमड़ी भीड़ के कारण एक बार पांडाल छोटा पड़ गया। आनन-फानन में पांडाल का विस्तार किया गया। शिविर में 482 दिव्यांगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। 148 दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी किए गए। जिन्हें 10-15 दिनों में ट्राई साइकिल, बैटरी चलित रिक्शा, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा शिविर में दिव्यांगों को पालनहार योजना, पेंशन योजना आदि से भी लाभान्वित किया गया। जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर एवं पीसीसी सदस्य ललित यादव ने भी अवलोकन किया। दोनों ही कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रत्येक टेबल का अवलोकन कर दिव्यांगों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार करने को भी कहा। जिला प्रमुख छील्लर ने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों को लाभान्वित करने को कहा। इसके लिए उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त दिव्यांग यंत्र दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम पंकज बडगूजर, सहकारिता विभाग के सहायक निदेशक रविकांत सहित नायब तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी, कानूनगो, पटवारी एवं पंचायत समिति, उपखंड अधिकारी कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो— शिविर का अवलोकन करते हुए जिला प्रमुख एवं एसडीएम


