किशनगढ़ मे बैंक से रकम निकलवाने आए बुजुर्ग व उसके पुत्र के साथ हुई ठगी की वारदात
किशनगढ़ मे बैंक से रकम निकलवाने आए बुजुर्ग व उसके पुत्र के साथ हुई ठगी की वारदात
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । किशनगढ़ शहर मे शनिवार को खाते से रकम निकालने के बाद बैंक परिसर में ही नोटों की गिनती कर रहे बुजुर्ग पिता व पुत्र के साथ हुई ठगी की वारदात । जानकारी के अनुसार टिटरी निवासी गोरधन अजमेर रोड , चेनपुरिया स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकलवाकर पुत्र के साथ रुपये गिन रहे थे ।
इसी दरमियान पास में बैठे अनजान शख्स ने बातों में उलझाकर रकम पर हाथ साफ कर लिया । बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सारा घटनाक्रम। अजमेर रोड चेनपुरिया स्थित यूनियन बैंक की घटना मे आरोपी युवक 58 हजार लेकर फरार हो गया । जिस पर पीड़ित टिहरी निवासी गोरधन की शिकायत पर मदनगंज थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात मे जुट गई ।

