DESH KI AAWAJ

गरीब तबके की समस्याओं के निस्तारण का हुआ भरसक प्रयास – केजी कौशिक

गरीब तबके की समस्याओं के निस्तारण का हुआ भरसक प्रयास – केजी कौशिक

प्रशासन गांव के संग शिविर के फॉलोअप कैंप कार्यक्रम में निष्पादित विकास कार्यों का हुआ मंथन

दिव्यांग जगत /पंडित पवन भारद्वाज/अलवर

बानसूर के हाजीपुर में प्रशासन गांवों के संग शिविर के फॉलोअप कैंप मेगा शिविर में ग्राम पंचायत हाजीपुर, हमीरपुर, बहराम का बास, चूला व छींड ग्राम पंचायतों के निस्तारित विकास कार्यों एवं आमजन की समस्याओं के निष्पादन को लेकर फॉलोअप कैंप का आयोजन राजीव गांधी सेवा केंद्र हाजीपुर में संपन्न हुआ।

जिसमें राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने पहुंचकर शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से प्रशासन गांवों के संग अभियान में प्राप्त हुई समस्याओं, विकास कार्यों हेतु की गई मांग, ग्रामीणों को दिए गए पट्टे, श्रमिक कार्ड परिलाभ, जल, विद्युत व आवास संबंधी याचिका का निराकरण लाभ एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा सभी उपस्थित अधिकारियों का ग्राम विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर ग्रामीणों की लंबित मांगों तथा कार्यों के तुरंत निष्पादन के लिए किए गए सराहनीय प्रयास हेतु आभार व्यक्त किया।
शिविर की अध्यक्षता एसडीएम राहुल सैनी ने की। इस मौके पर तहसीलदार जगदीश बैरवा, बीडीओ प्रेमप्रकाश भावता, पीओ अजय वर्मा, हाजीपुर सरपंच रोशनी विक्रम गुर्जर, बहराम का बास सरपंच इंदुबाला, छींड सरपंच शुभराम गुर्जर, हमीरपुर सरपंच सीता सैनी सहित संबंधित 22 विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin
Author: admin