बामणियां बालाजी से मंगरी रोड बालाजी तालाब आव तक बढे अतिक्रमण व बिलायती बबूल हटाने का कार्य प्रारम्भ
बामणियां बालाजी से मंगरी रोड बालाजी तालाब आव तक बढे अतिक्रमण व बिलायती बबूल हटाने का कार्य प्रारम्भ
प्रशासन के आदेश पर हुआ सीमाज्ञान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के बामणियां बालाजी धाम के सामने व बालाजी से आगे मंगरी रोड पर व्याप्त अतिक्रमण व बालाजी पाल पर उगे बिलाईती बबूल के कारण आम रास्ता बेहद खराब हो रखा था । एक बैलगाड़ी भी निकलने मे परेशानी हो रही थी । जिस पर ग्राम पंचायत सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ द्बारा पंचायत बैठक मे प्रस्ताव पारित कर प्रशासनिक आदेश करवाये । जिस पर मगलंवार को गिरदावर अशोक मीणा व पटवारी विमल शर्मा एवं रीचा शर्मा द्बारा सीमाज्ञान कर पत्थर गढी कराई गई । व दो जेसीबी लगाकर तालाब की पाल से बिलाईती बबूल हटाने का कार्य तीन से चल रहा । वही सामने वालें खेत मालिकों ने भी पूर्ण सहयोग के साथ खेतो के आगे व्याप्त अतिक्रमण कर लगा रखी तारबंदी को हटाने हेतू सहमति प्रदान कर दी है । अब
रास्ता साफ होने से रोड खुला खुला नजर आने लगा है । बालाजी के सामने भी काफी जगह निकल जाने पर भक्तों की गाडियां खडी करने भी अब दिक्कत नहीं आयेगी । साथ ही पंचायत द्वारा बालाजी रपट से आ रहे नाले को भी पक्का कराने हेतू पंचायत मे प्रस्ताव पारित कर इसकी मंजूरी करवाने हेतू प्रशासनिक गति शुरू कर दी है । इस कार्य मे वार्ड पंच भी खडे होकर सहयोग प्रदान कर रहे है ।


