निशुल्क मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन।
निशुल्क मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन।
लक्ष्मण वर्मा / दिव्यांग जगत
बाल आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम नींझरा मे बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिनों में ऑनलाइन शिक्षण प्रदान करने के लिए बाल आश्रम ट्रस्ट संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन में निशुल्क मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हजारी लाल ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में दुरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी व तकनीकी का जमाना आ गया है।तो बाल आश्रम ट्रस्ट द्वारा बच्चों को गर्मीयों कि छुटि्टयों में ऑनलाइन शिक्षण के लिए एंड्राइड मोबाइल फोन वितरण कर बहुत ही नेक एवं पुनित कार्य एवं सामाजिक सरोकारों से पूरित कार्य किया है। इस अवसर प्रधानाध्यापक हजारी लाल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बाबूलाल मीना , रामपाल गुर्जर , पप्पू राम मीना , राजू देवी , सहित बाल पंचायत, महिला मंडल सदस्यों एवं अभिभावकों ने भाग लिया।


