जलदाय कर्मचारी यूनियन इंटक कि बैठक संपन्न
जलदाय कर्मचारी यूनियन इंटक कि बैठक संपन्न
दिव्याग जगत / बाड़मेर / रघुवीर पंचारिया
(70 कर्मचारियो ने इंटक यूनियन से नाता जोड़ा)
रामसर– दिनांक 17 मई 2022 को प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक रामसर खंड की बैठक जिला संरक्षक रावता राम जी प्रजापत की अध्यक्षता में एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष टीकमाराम चौधरी, व प्रदेश उपाध्यक्ष कोसला राम नेण, के आथित्य में जलदाय विभाग के रामसर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में रामसर उपखंड के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर रोष जताया जिसमें मुख्यत , 9 _18- 27 वर्षीय सेवा का फिक्सेशन, कर्मचारियों की गई कटौती को पुन दिलाने, सेवा पुस्तिका से संबंधित प्रकरण, मेडिकल बजट, तथा 30-10 2017के आदेश के तहत की गई वसूली को पुनः दिलाने, सुरक्षा उपकरण दिलाने, लोरिग तथा अनलोरिग एवं लेबर को लेकर श्रमिकों ने संगठन को अवगत करवाया की हमें किसी भी तरह का भुगतान नहीं दे रहे हैं
इस संबंध में भीखसिंह राजपुरोहित ने सहायक अभियंता से वार्ता कर अवगत करवाया कि एक माह के अंदर अंदर श्रमिकों की समस्त समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर ठीक 1 महीने बाद रामसर मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।
कार्यक्रम में उपखंड रामसर के विभिन्न जल योजनाओं से आए 70 कर्मचारियों ने प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक में जोइनिंग की गई। तथा सर्व सहमति से हेमाराम चौधरी, व परमानंद को संयोजक , एवं
वागा राम व सिदिकखांन को उपखंड के सह संयोजक मनोनीत किए गए ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रावता राम जी ने बताया कि इंटक यूनियन हिंदुस्तान की सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है तथा सदेव ही श्रमिक के हित की बात करते हुए इस तपती धूप में भी राष्ट्र निर्माण का काम करता है एवं संगठित रहने की सीख दी
इस दौरान जालाराम चौधरी,हसनखान, टिकमाराम,अबासखां, रतन सिंह भीमाराम ,तगाराम ,गोपाल सिंह, रतनाराम ,इस्माइल खान ,हसन खान, हुकम दान, सोनाराम हिदू सिंह ,जिया राम ,खेमाराम, मिश्री खान, मोटाराम,, भीमाराम, कानाराम, जुगता राम, सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनता जल योजना के कार्मिकों ने संगठन का आभार जताया कि उन्हें पंचायती राज से हटाकर जलदाय विभाग में समायोजित किया गया


