नसीराबाद के पूर्व विधायक के परिवार ने बैसाख पूनम को पीपल विवाह कर कमाया बड़ा पुण्य
नसीराबाद के पूर्व विधायक के परिवार ने बैसाख पूनम को पीपल विवाह कर कमाया बड़ा पुण्य
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर ।नसीराबाद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर के परिवार ने बैसाख माह की पीपल पूनम सोमवार को निवास स्थान पर पीपल का विवाह का कर शास्त्रों के अनुसार बहुत बड़ा पुण्य कमाया।
शास्त्रों में उल्लेख है की वर्ष में एक बार पीपल पूनम को किया गया कोई भी पुण्य कर्म बड़ा फल दायक होता है । इसी पर आधारित पूर्व महेंद्र सिंह गुर्जर के पुत्र हरेंद्र गुर्जर और लोकेंद्र गुर्जर सपत्नीक ने सोमवार को पंडित कैलाश चंद शर्मा के सानिध्य मे वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन यज्ञ के साथ पीपल विवाह कर पुण्य कमाया।
पंडित कैलाश शर्मा ने बताया की शास्त्र अनुसार ब्रम्हाण्ड पालक भगवान विष्णु की बारात सजाकर लाई गई, फेरे भी हुए और खुशी खुशी मंगल गीतों के साथ विदाई भी दी गई और भंडारा भी किया गया।
इस मौके पर कार्यकर्ता चतर सिंह राठौड़, श्री किशन गुर्जर, दीपक प्रजापत, प्रेम, राजेश, योगेश, मुकेश और रामप्रकाश छीपा सहित सैकडों लोग इस विवाह के साक्षी बनकर इन्होंने ने भी पुण्य कमाया।


