DESH KI AAWAJ

सोते रहे यात्री बस खड़े ट्रेलर में जा घुसी दो की मौत, कई जख्मी

सोते रहे यात्री बस खड़े ट्रेलर में जा घुसी दो की मौत, कई जख्मी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के नेशनल हाईवे 8 के पास तेज रफ्तार प्राइवेट वोल्वो बस, खड़े ट्रेलर में जाकर भीड़ गई । इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । तो वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है । जिन्हें जेएलएन अस्पताल में लाया गया । जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सुबह करीब 4 बजे यह हादसा सामने आया था ।
सूचना मिलने पर अजमेर के एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान , पुलिस उपाधीक्षक छवी शर्मा के साथ ही अन्य अधिकारी और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और हालातों का जायजा लेते हुए गंभीर लोगों को क्षेत्र वासियों की मदद से बाहर निकाल कर उन्हें जेएलएन अस्पताल भिजवाया । हादसे में घायल युवक ने बताया कि वो सो रहा था और अचानक ही खड़ी ट्रेलर में प्राइवेट बस जाकर भीड़ गई । इसी बीच वो कांच तोड़कर बाहर गिर गया । यह हादसा क्यों हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिली है । यात्री ने बताया कि बस में करीब 30 से अधिक सवारी मौजूद थी । जिनमें से कई लोगों को चोट आई है । यात्री ने बताया कि गाड़ी का मुख्य ड्राइवर गाड़ी नहीं चला रहा था । जबकि एडिशनल ड्राइवर बस चला रहा था। फिलहाल इस संबंध में पुलिस जांच में जुटी है । दोनों मृतकों को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । वहीं घायलों का इलाज जारी है । मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक छवि शर्मा ने बताया कि बस में सवार भरतपुर निवासी ड्राइवर जगदीश और एक यात्री उदयपुर निवासी रमेश उर्फ रामकेश की मौके पर ही मौत हुई है । वही तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं । इनमें से कई यात्री कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने भी आए थे । जिनके भी चोट लगी है । फिलहाल इस संबंध में मृतकों के साथ ही घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। जो जेएलएन अस्पताल पहुंचेंगे उसके बाद अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा ।

admin
Author: admin