जिनशासन का दिव्य सितारा अस्त
जिनशासन का दिव्य सितारा अस्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विश्व वल्लभ वाक् चिंतामणि आचार्य श्री 1008 श्री विजयराजजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती गणाधिपति महास्थविर श्रमण श्रैष्ठ तपस्वी श्री शांतिमुनिजी म. सा. का 13 मई , शुक्रवार को अजमेर मे अकस्मात देवलोक गमन हो गया है। समाज के मन्त्री सुरेश नाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि डोल यात्रा शाम 4 बजे निकली गई। यह यात्रा तेरा पंथ भवन, सुंदर विलास से पुष्कर रोड़ स्थित शमशान घाट पर पहुंची जहां उनका दाह संस्कार किया जा रहा है ।


