शहीद की शहादत को याद किया, शहीद प्रदीप छाबड़ी की मूर्ति का हुआ अनावरण समारोह कार्यक्रम
शहीद की शहादत को याद किया, शहीद प्रदीप छाबड़ी की मूर्ति का हुआ अनावरण समारोह कार्यक्रम
दिव्यांग जगत/ पंडित पवन भारद्वाज
मुण्डावर देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जीवन सिंह पुरा गांव निवासी शहीद प्रदीप कुमार गुर्जर की मूर्ति का अनावरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश पूनिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान, विशिष्ट अतिथि महंत बालक नाथ योगी सांसद अलवर , प्रेम सिंह बाजोर पूर्व अध्यक्ष सैनिक कल्याण बोर्ड राजस्थान , चंद्र नाथ महाराज, कार्यक्रम की अध्यक्षता मनजीत धर्मपाल चौधरी विधायक मुंडावर ने की । कार्यक्रम संयोजक मांडूराम गुर्जर एवं ग्रामवासी जीवन सिंह पुरा रहे ।
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता व आसपास के ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की । इस कार्यक्रम में मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी ने कहा कि शहीद की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता । मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में विरागाओ का भी सम्मान किया गया । शहीद की बटालियन से आए सभी फौजियों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया । ,,,,,,,,,,,,, प्रदीप गुजर शहीद की जीवनी,,,, शहीद प्रदीप गुर्जर के पिता का नाम ,,,मांडूराम गुर्जर, माता ,,,,,सरोज देवी , धर्मपत्नी,,,,, बिरंगाना मनीषा देवी, शहीद का जन्म 25 जुलाई 1998 को हुआ । शहीद ,,,, 11 मार्च 2021 को हुए । शहीद की शादी 10 अक्टूबर 2020 में हुई । एनसीसी भर्ती 18 अगस्त 2015 से 23 जून 2017 तक । एनसीसी प्रमाण पत्र, सी, नवाजे गए । एनसीसी यूनिट 3 राज आरमदड़ , एनसीसी अलवर । आर्मी भर्ती जून 2019 को हुए । आर्मी नंबर ,,,, 160 3319 एफ, आर्मी यूनिट 25 राजरीफ बटालियन दिल्ली , पोस्ट ,,,पटाला लायून ,सिक्किम ।
इस अवसर पर पंडित गोपी चंद शर्मा आनंद बाग , इंदर यादव कृष्ण नगर, बलराम चंदेला आलनपुर, रोहिताश्व छाबड़ी , प्रदीप गौतम जीवनसिंहपुरा, आभास कनोडिया, महेश गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, सुमन वीरेंद्र चौधरी, चेतराम जाट चिरूनी, सूरजभान जाट गौशाला ,अशोक पंच, रामअवतार ठेकेदार, कैलाश मीणा, हनुमान गुर्जर चुड़ला, बजरंग सिह जादोन्न सरपंच शामदा, भीमराज यादव करनिकोट, यादव सरपंच संघ अध्यक्ष, संजय नरूका, देवी सिंह शेखावत, संदीप दायमा, रतिराम छाबड़ी, वीरेंद्र, हेम सिंह भड़ाना, संजय शर्मा विधायक, रामहेत यादव, संदीप दायमा , मंच का संचालन मोहर सिंह पीटीआई ने किया । कार्यक्रम में पुलिस थाना अधिकारी हरसौरा ताराचंद शर्मा मय जाब्ते सहित व्यवस्था बनाए रखी । सोडावास,, फोटो,,,cc,,, शहीद की पत्नी मनीषा देवी का सम्मान करते अतिथि, शहीद को नमन करते ग्रमीण, मंच पर बैठे अतिथि व सांसद के पास बैठा शहीद का पुत्र, शहीद को पुष्प आ स्म्रति चिन्ह अर्पित करते सैनिक व शहीद के पिता माडुराम


