गौ पालक गुर्जर समाज ने किया, बछड़ा बछड़ी का ब्याह
गौ पालक गुर्जर समाज ने किया, बछड़ा बछड़ी का ब्याह
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के भीलवाड़ा रोड स्थित ग्राम पंचायत झड़वासा के ग्राम रसुलपुरा में गुर्जर समाज ने किया बछड़ा बछड़ी का ब्याह किया । गुर्जर समाज के प्रबुद्धजन झड़वासा के पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, न्यारां के पूर्व सरपंच श्री किशन गुर्जर, ब्रिकच्यावास के पूर्व सरपंच भैरू गुर्जर, नारायण गुर्जर, बाघसूरी के पूर्व सरपंच देवेंद्र गुर्जर, बेवन्जा के पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर, जसराज पटेल, रामपाल, हनुमान ढाल, धीरा खटाणा, मुकेश गुर्जर, लाला गुर्जर बख्तावरपुरा, मोती गुर्जर करनोस व भूरा गुर्जर सनोद ने बताया की शुक्रवार को दिन में गुर्जर समाज ने विधिवत रूप से पंडितो के मंत्रोच्चार व हवनयज्ञ के द्वारा बछड़ा बछड़ी ब्याह किया।
रीति रिवाज अनुसार बछड़े की बारात आई और फेरे भी किये गए और विधिवत रुप से बछड़ी को दान किया गया व बछड़े को चांद सूरज लगाकर गाँव मे सार्वजनिक अमर सांड के रूप में छोड़ दिया गया। इस मौके पर नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर और पूर्व विधायक और पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह ने भी इस बछड़े बछड़ी के ब्याह में शिरकत की और समाज के सभी प्रबुद्धजनों के साथ उपस्थित सभी को बताया की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा फायदा लेना है और समाज को कुरीतियों और अंधविश्वासों से बचकर आगे बढ़ना है।
और बताया की गर्मियों की छुटियाँ पूरी होने के बाद स्कूलें जब वापस खुले तो अपने घरों से बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा भर्ती करवाना है ताकी बच्चियां ज्यादा से ज्यादा से शिक्षित हो सके। इस मौके पर नारायण लादी, रतनलाल, विजय पटेल, हेमराज जांगिड़, सत्यनारायण व पुखराज पोसवाल, गरड़ परिवार सहित सभी ने सहयोग प्रदान किया।


