सगाई के बाद शादी नहीं की तो सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप
सगाई के बाद शादी नहीं की तो सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप
युवती ने युवक के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के अलवर गेट थाना इलाका स्थित गांव रसूलपुरा में रहने वाली एक युवती ने ब्यावर के एक युवक पर सगाई के बाद शादी नहीं करने पर उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर इस मामले की जांच दरगाह थाना प्रभारी दलबीर सिंह को सौंपी गई है जो मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
सगाई हुई थी, मेल मिलाप भी हुआ था
दरगाह थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि अलवर गेट थाने पर दर्ज कराएं मामले की जांच उन्हें सौंपी गई है । अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित युवती की सगाई ब्यावर के मोंटी उर्फ जीतू पुत्र पप्पू से हुई थी। बाद में मोंटी उर्फ जीतू तथा पीड़ित युवती के बीच मिलना जुलना भी हुआ था । इस दौरान आरोपी मोंटी ने पीड़ित युवती और उसके फोटो भी खींचे थे जिन्हें अब वह सोशल मीडिया पर वायरल कर के पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है, इस प्रकार के आरोप पीड़ित युवती द्वारा लगाए गए हैं । जिनकी जांच उनके द्वारा की जा रही है । जांच में जिस प्रकार की बात सामने आएगी उसके अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।


