DESH KI AAWAJ

देरांठू बनी छावनी,प्रशासन ने जमीन से कब्जा हटवाकर जमीन मालिक को सौपा कब्जा

देरांठू बनी छावनी

प्रशासन ने जमीन से कब्जा हटवाकर जमीन मालिक को सौपा कब्जा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बा मगलंवार को पुलिस छावनी बन गया । जानकारी के अनुसार देरांठू के गोरमिया तालाब के पास देरांठू के गवारियां परिवार की भूमि है । इस परिवार के सदस्य बहार जाकर रहने लगे । उक्त भूमि को देरांठू के ही खरोल परिवार खेती कर रहे थे । यह भूमि गवारिया परीवार के नाम होने से इस पर मुकदमा भी चल रहा था । मगलंवार को 183 बी न्यायपालिका द्बारा पारित निर्णय अनुसार खसरा न. 385 रकबा , 0.59 पर हो रखे कब्जे को हटाने के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर नसीराबाद तहसीलदार भवंरलाल सैन , नायब तहसीलदार राकेश कुमार , गिरदावर मुकेश राठौड़ , पटवारी विमल कुमार शर्मा व देरांठू पटवारी रीचा शर्मा के साथ सदर थाना पुलिस थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा , एस आई शकंरसिह , कास्टेबल श्री राम सहित करीब 30 पुलिस जवानों के जाप्ते के साथ प्रशासन मौके पर पहुचा । जहां किसी भी तरह ज्यादा विरोध नही होने पर उक्त भूमि का सीमाज्ञान कर भूमि ज्ञानी देवी उर्फ कमला देवी गवारिया , हनुमान गवारिया , ग्यारसी लाल गवारिया व जगदीश गवारिया के सुपर्द कर कब्जा सौप दिया । पुलिस जाप्ते मे पुलिस बल को देखकर ग्रामीणों की मौके पर भीड उमड पडी । लेकिन मौके पर किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न नही होने पर पुलिश प्रशासन ने भी राहत महसुस की ।

admin
Author: admin