राजेंद्र कुमार जैन लाला बने अध्यक्ष,बधाई देने वालों का लगा तांता
राजेंद्र कुमार जैन लाला बने अध्यक्ष
बूंदी । 08-05- 2022 को त्रिलोक सुरलाया समाजोत्थान समिति शाखा बूंदी की एक आवश्यक बैठक श्री राजेंद्र कुमार जैन( लाला ) एडवोकेट के निजी निवास न्यू कॉलोनी बूंदी मे समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री कपूरचंद सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से श्री राजेंद्र कुमार जैन ( लाला ) को समिति का अध्यक्ष, अशोक भंडारी उपाध्यक्ष, रितेश जैन कोषाध्यक्ष, मुकेश छाबड़ा मंत्री , हेमराज मीणा मीडिया प्रभारी, भेरूलाल महावर प्रचार मंत्री श्रीमती राजरानी गुप्ता को महिला अध्यक्ष एवं फणी भूषण सुरलाया व मनोज सुरलाया को सम्मानित सदस्य के पद पर मनोनीत किया है ! यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में समिति के मीडिया प्रभारी हेमराज मीणा की ओर से दी गई !


