DESH KI AAWAJ

तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत राजोशी मे दी बाल विवाह रोकथाम की कानूनी जानकारी

तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत राजोशी मे दी बाल विवाह रोकथाम की कानूनी जानकारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण नसीराबाद के पीएलवी भरत प्रजापत ने राजोसी ग्राम पंचायत व देवलिया की डंग में सरपंच इकबाल खान,जय किशन व अन्य सदस्यो के साथ बाल विवाह रोकथाम के बारे मे ग्राम वासियो को उनके विधिक अधिकार बाल विवाह अपराध आदि के बारे में ग्राम वासियो को जागरूक किया । व 14 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रसार प्रचार किया । जिसमे ग्राम वासियो को बताया कि हम जानते है कि लाखों केस कोर्ट में पेंडिंग है , अपने केस के चक्कर में एक व्यक्ति का समय , धन और मानसिक स्वास्थ्य सब की हानि होती है , लेकिन अगर लोक अदालत का दरवाजा खटखटाया जाए तो कई तरह के केसेस का निपटारा शीघ्र हो सकता है। जिससे ग्रामीणों मे जागरूकता उत्पन्न हुई ।

admin
Author: admin