DESH KI AAWAJ

नारायणपुर में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़

नारायणपुर में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़

भारतकुमार शर्मा दिव्यांग जगत

केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजना अंतर्गत उद्योग में देवस्थानकैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत अलवर रोजगार अधिकारी श्यामलाल साटोलिया के नेतृत्व में जिला उद्योग केंद्र अलवर एवं समस्त लिमिटेड कंपनियों के साझा प्रयास से नारायणपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी भारी मात्रा में युवा बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया जिसे कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत द्वारा मौके पर ही अप्वाइंटमेंट लेटर जारी कर दिया गया और जितने भी बेरोजगार आए थे उन सभी से जब दिव्यांग जगत न्यूज़ प्रतिनिधि द्वारा पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बहुत ही तसल्ली पूर्ण तरीके से हमारा कार्य किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनियों का जॉइनिंग लेटर भी दिया गया साथ ही साथ रोजगार अधिकारी श्यामलाल संटोलिया ने बताया कि कभी-कभी बेरोजगारों की ज्यादा तनख्वाह की इच्छा रहती है लेकिन आप एक बार कार्य शुरू तो करके देखें समय-समय पर वरीयता के अनुसार पैसा बढ़ता जाता है और लाभ मिलता है और इसी प्रकार से सहयोग मिलता रहेगा तो हम और भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन करेंगे रोजगार मेले में सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम सुनीता मीणा, तहसीलदार रामचंद्र ,नारायणपुर सरपंच ,खरखड़ी सरपंच गण पार्षद ,और महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस प्रकार के रोजगार मेलों से एक सकारात्मक संदेश समाज में जाता है। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की भूमिका प्रशंसनीय रही।

admin
Author: admin