बास मूदी के सोनू सिलायच ने अपनी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान कर समाज के सामने एक नजीर पेश की।
राजगढ़ (चूरू) से दिव्यांग जगत संवादाता प्रो. राजपाल गोस्वामी बांस मूदी सोनू सिलायच अपनी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान कर समाज के सामने एक नजीर पेश की। तहसील राजगढ़(चूरू) के युवा और कर्मठ, सेवाभावी युवा छात्र नेता सोनू सिलायच ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर एक अनूठी पहल करते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश की उन्होंने ने गांव बूंदी बास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे, पशुओं को चारा डाला और राजगढ के सोनी हॉस्पिटल में रक्तदान किया व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को शीतल और फल वितरित कर मां को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि सोनू पढ़ाई के साथ साथ में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले कर समाज में समरसता, भाईचारा और बालिका शिक्षा , सामाजिक कुरीतियां को दुर करने के लिए सक्रिय रहते हैं । सोनू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ की नगर सह मंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। इस अवसर पर आशादेवी शिक्षण संस्थाओं के चेयरमैन डॉ.कौशल पुनिया, डॉ.राम अवतार सोनी, सुधीर नेशल एवं ब्लड बैंक टीम सदस्य मौजूद थे।


