DESH KI AAWAJ

10 मई को जिला कलेक्टरेट का घेराव करेंगे किसान

10 मई को जिला कलेक्टरेट का घेराव करेंगे किसान

किसानों ने कहा – जहरीले पानी का स्थाई समाधान हो लेकिन खेती बर्बाद करना ठीक नही

नहर बन्दी के विरोध में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न,

पवन कुमार जोशी/दिव्यांग जगत

श्रीगंगानगर – जहरीले पानी को फ्लैश आउट करने का हवाला देकर गंगनहर व भाखड़ा में 13 मई से प्रस्तावित बन्दी के विरोध में रेलवे स्टेशन के नजदीक सिंहसभा गुरुद्वारा में किसानों की बैठक हुई बैठक में नहर बन्दी को रद्द करने की मांग की गई अन्यथा 10 मई 2022 को किसानों ने जिला कलेक्टरेट का घेराव करने की चेतावनी दी किसानों ने स्पष्ट कहा कि जहरीले पानी का स्थाई समाधान हो केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए किसानों को उजाड़ने का काम नही हो

सयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में हुई बैठक में पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर नहरों में बंदी लेने का फैसला अनुचित है उन्होने कहा कि सरकारों की मंशा किसानों को पूरी तरह बर्बाद करने की है एक ही वर्ष में दो बार बन्दी महज कम अंतराल में लेने से स्पष्ट है कि ग्रीन ट्रिब्यूनल व बीबीएमबी ने नहर बन्दी से पूर्व कृषि विशेषज्ञों व किसान संगठनों की राय लिया बिना अपना फरमान सुनाया है जिसे किसी भी कीमत पर सहन नही किया जा सकता है
किसान नेता पृथ्वीपाल सिंह संधु ने कहा कि इन दिनों में बन्दी लेने किसान नरमें की बिजाई से वंचित हो जाएंगे वहीं मूंग व ग्वार की बिजाई भी प्रभावित होगी
किसान आर्मी के सयोजक मनिंदर सिंह मान ने कहा कि जिले में तूड़ी के रेट आसमान छू रहे है सिंचाई पानी के अभाव में पशुओं हरे चारे के संकट खड़ा हो जाएगा उन्होंने कहा सरकार को संजीदा होकर जनता के हित में निर्णय लेने चाहिए
किसान सभा की केंद्रीय कौंसिल के सदस्य श्योपत मेघवाल ने कहा कि प्रदूषित पानी को रोकने के लिए जनता ने बहुत बार सरकारों को चेताया है लेकिन कभी कोई हल नही निकाला गया अब जहरीले पानी को पाकिस्तान भेजे जाने के नाम पर खेती को बर्बाद किया जा रहा है ये हम सहन नही करेंगे
बैठक में किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थोरी, कॉमरेड गुरचरण सिंह मौड़, रविन्द्र तरखान, रमन रंधावा, अमरसिंह बिश्नोई, जल उपभोक्ता संगम अध्यक्ष अवतार सिंह संधू, अमतेंद्र सिंह क्रांति, रामकुमार दौलतपुरा, महिमा सिंह मक्कासर, दलीप सहारण, रामेश्वर भादू, पवन बिश्नोई , रिशपाल सिंह पन्नू, नक्षत्र सिंह बुट्टर, दलवीर सिंह करनपुर, महेंद्र वर्मा आदि किसानों ने विचार रखे
बैठक के उपरांत किसानों ने सिंहसभा गुरुद्वारा से जिला कलेक्टरेट तक पैदल मार्च करते हुए नहर बन्दी के विरोध में जमकर नारेबाजी की
किसान नेताओं ने जिला कलेक्टर के मार्फ़त मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर 13 मई से प्रस्तावित नहर बन्दी रदद् कर पूरा सिंचाई उपलब्ध कराने, पेयजलापूर्ति के लिए 10 दिन तक उपयोग नही करने, बाग़वानी व गन्ने की फसलों का उच्च स्तरीय सर्वेक्षण करवाकर मुआवजा व क्लेम देने आदि मांगों को प्रमुखता से रखा गया व मांगों का शीघ्र समाधान नही होने के एवज में 10 मई 2022 को गंगा सिंह चौक पर पड़ाव डालने व जिला कलेक्टरेट का घेराव करने की चेतावनी दी

admin
Author: admin