भारतीय संविधान के साथ कुठाराघात करने के विरोध में हम सबको संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है- मेहरड़ा
बी एल मेहरड़ा उत्क्रष्ट सम्मान सेवा अवार्ड से सम्मानित!
कैलाश चन्द्र आर्य दिव्यांग जगत
( हमारे हक अधिकारों के प्रति ,निजीकरण करने एवं भारतीय संविधान के साथ कुठाराघात करने के विरोध में हम सबको संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है- मेहरड़ा)
जयपुर– सीकर रोड स्थित गैलेक्सी होटल के ऑडिटोरियम में मानव जन जागृति संस्थान के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विराट नगर निवासी समाजसेवी, राष्ट्रीय अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित बनवारी लाल मेहरडा को समारोह के मुख्य अतिथि के.सी. घुमरिया से. नि. आई आर एस , आर पी सिंह सेवानिवृत्त आई पी एस, डी एस चोपड़ा सेवानिवृत्त आईआरएस ,जी सी राय साहब सेवानिवृत्त आईपीएस ,कार्यक्रम संयोजक इंद्राज मरोडिया पुलिस इंस्पेक्टर एवं संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कादेला आदि के द्वारा उत्कृष्ट सम्मान सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया !
समारोह के मुख्य अतिथि के सी घुमारिया जी, सी राय साहब, आरपी सिंह, कार्यक्रम संयोजक इंद्राज मरोड़ीया, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला इन सभी ने अपने संयुक्त वक्तव्य ने कहा कि बी एल मेहरड़ा को इसके पूर्व भी सैकड़ो आवार्ड व सम्मान पत्र मिल चुके हैं !ये एक कर्मठ व निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते रहे हैं! इनको यह सम्मान दलित, शोषित, पिछड़ा एवं गरीबों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने, दलित महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने, गरीब व जरूरतमंद परिवारों को समर्पण संस्था द्वारा संचालित वस्त्र बैंक द्वारा वस्त्र वितरण करने एवं गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने हेतु गोद लेकर व अन्य पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा कर शिक्षा हेतु प्रेरित करने जैसे उत्कृष्ट कार्य करने पर यह उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया जा रहा है!
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के सी घूमरिया सेवानिवृत्त आई आर एस ने कहा कि यदि दलितों के अधिकारों से केंद्र सरकार या राज्य सरकार छेड़छाड़ करने की कोशिश करती है तो बहुजन विचारधारा के सभी लोगों की ओर से संघर्ष जारी रहेगा! इसके लिए हम सब को एक मंच पर आकर संगठित होने की जरूरत है! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जी सी राय साहब सेवानिवृत्त आईपीएस ने कहा कि मानव जागृति संस्थान ने प्रदेश की सभी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर बैठाने का जो कार्य किया है वह सराहनीय है! सौदागर कांदेला ने सामाजिक एकता का परिचय दिया है! इससे आपसी भाईचारा, प्यार, प्रेम बढ़ेगा और संगठित होने की प्रेरणा मिलेगी! आरपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण कर आम मजदूरों की मजदूरी पर कुठाराघात कर रही है जो कि एक प्रकार से ठीक नहीं है!
इस अवसर पर बी एल मेहरड़ा ने कहा कि . अपने हक अधिकारों के प्रति, निजी करण करने एवं भारतीय संविधान के साथ कुठाराघात करने के विरोध में हम सबको संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है!तब ही हमारा समाज व हमारे अधिकार सुरक्षित रह सकेगे! मेहरडा को उत्कृष्ट सम्मान सेवा अवार्ड मिलने पर अनेको सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी , समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है!


