बाड़मेर में कमरे में संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव पड़ोसियों को बदबू आने पर दी पुलिस को सूचना
दिव्यांग जगत
संवाददाता – सवाई प्रजापति
बाड़मेर – राजस्थान
बाड़मेर में कमरे में संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव पड़ोसियों को बदबू आने पर दी पुलिस को सूचना
बाड़मेर शहर कोतवाली के पीछे एक कमरे में संदिग्ध हालत में अंधेर का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया मृतक कनार्टक का बताया जा रहा है वहीं परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है पुलिस के अनुसार पड़ोसियों से सूचना मिली थी कि बंद कमरे में बदबू आ रही है इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे कमरे का दरवाजा खोलकर देखा गया तो पलंग के पास संदिग्ध हालत में अंधेड़ का शव मिला पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया अंधेड़ कि शिनाख्त विजय जोशी निवासी कर्नाटक के रूप में हुई है पुलिस ने परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया हेडकांस्टेबल लक्ष्मणसिंह के मुताबिक मृतक विजय जोशी पुत्र देवीदयाल बैंगलोर कर्नाटक बीते सात – आठ माह से अकेला कोतवाली थाने के पीछे किराए के मकान में रह रहा था शव 4 दिन पुराना बताया जा रहा है पड़ोसी ने मृतक को रिटायर्ड फौजी बता रहा है परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा


