DESH KI AAWAJ

गौ माता की सेवा ही सबसे बड़ा परोपकार है  मूंडवाड़ा कला शिवाला धाम मंदिर के मुख्य द्वार पर गौ माता की मूर्ति की स्थापना हुई

गौ माता की सेवा ही सबसे बड़ा परोपकार है  मूंडवाड़ा कला शिवाला धाम मंदिर के मुख्य द्वार पर गौ माता की मूर्ति की स्थापना हुई

  दिव्यांग जगत /पंडित पवन भारद्वाज /अलवर

  मुंडावर उपखण्ड के ग्राम मूंडवाड़ा कलां मे शिवालय धाम मंदिर के मुख्य द्वार पर गौ माता की मूर्ति की स्थापना समाजसेवी अनिल व धीरज की माता चमेली के द्वारा की गई । कार्यक्रम में पंडित घनश्याम शर्मा के द्वारा विधि विधान मंत्र उच्चारण द्वारा गौ माता की मूर्ति स्थापित की गई । इस अवसर पर पंडित घनश्याम शर्मा ने कहा गौ माता की सेवा ही सबसे बड़ा परोपकार है ।  हिंदू धर्म में गौ माता को सबसे पूजनीय माना गया है । इस कार्यक्रम में रामेश्वर लीडर, होशियार सिंह , गजे सिंह , सूरजभान, कृष्ण मोतीराम , रामानंद कप्तान, कला देवी ,उर्मिला , केला देवी, शर्मिला,  बाला ,राम कला व  गांव के सैकड़ों पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ ।

admin
Author: admin