DESH KI AAWAJ

अजमेर नसीराबाद रोड स्थित बीर चौराहा के शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा 4 मई से

अजमेर नसीराबाद रोड स्थित बीर चौराहा के शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा 4 मई से

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद रोड, दाता बीर चौराहा स्थित शिव मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा एवं दो दिवसीय शक्ति महायज्ञ 4 से 10 मई तक आयोजित किया जाएगा। शिव मंदिर के संत ब्रिजिशराम ने बताया कि 4 मई को सुबह 7 बजे कलश यात्रा, 8 मई को शिव पार्वती विवाह महोत्सव 9 को सुबह 7 बजे को कलश यात्रा व महायज्ञ व 10 मई को कथा महायज्ञ पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण किया जाएगा।  श्री जीवन कृष्ण जी महाराज कथा का वाचन करेंगे। 4 मई से कथा प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।

admin
Author: admin