51 जोडो का हुआ रजिस्ट्रेशन सामुहिक विवाह होगा निशुल्क
धानेश्वर फुलियाकंला (भीलवाडा) मे वैष्णव समाज का विशाल कार्यक्रम 9 मई को
51 जोडो का हुआ रजिस्ट्रेशन सामुहिक विवाह होगा निशुल्क
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति समस्त चौखला धानेश्वर ( फुलियांकला ) भीलवाड़ा के तत्वाधान में एवं वैष्णव समाज धर्मशाला भवन लोकार्पण के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा, श्री वानरराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा ,दसवां आदर्श नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ,धर्मशाला भवन का लोकार्पण ,विशाल भजन संध्या एवं राष्ट्रीय अधिवेशन 2 मई से 9 मई , आठ दिवसीय कार्यक्रम धानेश्वर धाम मे संपन्न होंगे । समिति के आशाराम वैष्णव (पूर्व सरपंच ) कादेडा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा । जिसमे
श्री मदभागवत कथा का शुभारम्भ 2 मई सोमवार को कलश यात्रा – प्रात: 8.15 बजे से (स्टील कलश व्यवस्था रखी गई प्रति कलश निर्धारीत राशि प्रति कलश ( 100 रूपये ) रखी गई है । धव्जारोहण- प्रात:10.15 बजे , श्री मद भागवत कथा प्रारम्भ प्रात:11.15 बजे से सांय: 3 तक , भोजन प्रसादी – साय:4.15 बजे से ,
प्रतिदिन -भागवत कथा प्रात: 11.15 बजे से सांय 3 बजे तक एंव भोजन प्रसादी सांय 4-15 बजे से रहेगी ।
कथा वाचक- श्री शीवम कृष्ण जी महाराज (वृंदावन धाम)
उतरप्रदेश के मुखारविंद से होगी ।
श्री मद भागवत कथा शुभारम्भ से पूर्व समिति द्वारा प्रस्तावित बोलीया लगाई जाएगी । जिसमे समिति द्वारा प्रारम्भ बोली निर्धारित गई है ।
जिसमे -श्री मदभागवत कथा , शोभायात्रा मे भव्य झुलुस के साथ भागवत कथा सिर पर धारण कर शुभारम्भ का यजमान की बोली-21,00 रूपये ,
मुख्य यजमान की बोली-11,000 रूपये ,
श्री हनुमान जी के ध्वज घोडी की बोली-21,00 रूपये , प्रधान कलश की बोली 31,00 रूपये ,
चवर की बोली 11,00 रूपये रखी गई । वही
बोलीया आज शनिवार से प्रारम्भ होगी । एक मई , रविवार समय दोपहर 1-बजे छोड दी जाएगी । यजमान को बोली की राशि बोली छुटने पर नकद जमा कराकर रसीद प्राप्त करनी होगी । 2 मई को प्रात:7 बजे सभी को श्री हनुमान मंदिर धानेश्वर पहुचना होगा
स्थान – श्री वैष्णव बैरागी , समाज धर्मशाला भवन , धानेश्वर धाम है । धाम समिति ने
समस्त समाज बंधुओ से आग्रह किया है कि भक्तजन 2 मई को आयोजित भव्य जुलूस में अधिक से अधिक प्रातः 7 बजे पधार कर ईस विशाल आयोजन ,कलश यात्रा को सफल बनावे ।
बोली लगाने हेतु सम्पर्क सूत्र दिये है ।
9783165709 , 7878320602


