DESH KI AAWAJ

शिवानी आत्म हत्या प्रकरण मामले में एक ओर आरोपी की गिरफ्तारी

शिवानी आत्म हत्या प्रकरण मामले में एक ओर आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस लगी थी आरोपियों को बचाने में

सर्व समाज की एकजुटता से एक की हुई गिरफ्तारी

ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

रायसिंहनगर। 19 मार्च को 22 पीएस निवासी भागीरथ शाक्य की पुत्री की आत्महत्या मामले में 5 दिन से चले अनिश्चिकालीन धरने एवं दो दिन के आमरण अनशन के बाद आज शाम पुलिस ने प्रकरण में नामजद दर्ज मृतका की ननद शालिनी उर्फ शालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.एल. मीणा ने अनशनकारी कांग्रेस नेता पिंकी गौड़ एवं मृतका के पिता भागीरथ शाक्य को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वहीं कामरेड श्योपत्तराम मेघवाल ने कहा कि यह सर्वसमाज एवं मीडिया के सहयोग से संभव हुआ। फिलहाल पुलिस द्वारा एक आरोपिया शालिनी की गिरफ्तारी के बाद कामरेड श्योपत्तराम ने कहा कि एक आरोपी की गिरफ्तारी पर धरना एवं अनशन स्थगित कर दिया है। वहीं जब तक मामले में पूरे आरोपियों को सजा नही मिल जाती तब तक सर्वसमाज पीड़ित परिवार के साथ है। धरना समाप्ति के पूर्व धरणार्थियों एवं अनशकारियों द्वारा शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा ज्ञापन भी सौंपा। धरना स्थल पर सर्व समाज की एकजुटता को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में मृतका की ननद शालिनी को गिरफ्तार किया। लेकिन इसी दौरान पुलिस का कहना था की उन्होंने ने अपनी जांच पूरी करते हुए दूसरी आरोपिया शालिनी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। परन्तु इसकी जानकारी रात सवा आठ बजे धरना स्थल पर आकर दी। इस मौके पर सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।

admin
Author: admin