DESH KI AAWAJ

कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर युवक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर तीन आरोपी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
अलवर गेट थाना पुलिस ने बताया कि दादाभाई कॉलोनी नसीराबाद रोड निवासी विमल कुमार जैन पुत्र जय चंद्र जैन ने शिकायत दी है कि उसे कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर विनायक, वेंकटेश और जावेद ने रुपए ऐंठे हैं।
पीड़ित का कहना है कि विनायक, वेंकटेश और जावेद ने मिलकर उसे कॉलेज में दाखिला दिलाने का भरोसा दिलाया था और उस समय यह भी कहा था कि उनकी कॉलेज में ऊपर तक सेटिंग है । तथा उसका दाखिला अवश्य होगा इसके लिए रुपए खर्च करने पड़ेंगे । इन लोगों ने उससे जितने रुपए मांगे थे उसने दो बार करके दे दिए । इसके बावजूद इसका कॉलेज में दाखिला नहीं हो सका । बाद में उसने अपने रुपयों की मांग की तो आरोपी ने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया।

admin
Author: admin